विधायक प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 मई कोः विधायक डा. सिकरवार
- हर दिन 100 दर्शकों को मिलेगी लक्की ड्राॅ से टीशर्ट
ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्त्वाधान में होने वाले विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ टीमों के कप्तानों की बैठक ली। बैठक का आयोजन एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान पर किया गया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बैठक में टीमों के कप्तानों को जानकारी देते हुये कहा कि पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ 1 मई को होना था, लेकिन किन्ही कारणों से न्यास ने तय किया है कि शुभारंभ 8 मई को इसी खेल मैदान पर किया जायेगा।
टूर्नामेंट के शुभारंभ से पहले सभी टीमों के कप्तानों की एक ओर बैठक होगी, जिसमें खिलाडियों के लिए टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट का वितरण किया जायेगा। बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने सभी टीमों के कप्तानों को मैच में लागू होने वाले नियमों के बारे में जानकारी दी। बता दे कि इस टूर्नामेंट में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा की करीब 200 से अधिक टामें भाग ले रहीं हैं । बैठक में विधायक डाॅ. सिकरवार ने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुये कहा कि विजेता टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्कूटी दी जायेगी एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 11-11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में 11 टीमों को प्रोत्साहन राशि 5100 रूपये दी जाएगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि प्रत्येक मैच में टीमों के खिलाडियों के लिये स्वल्पहार की व्यवस्था न्यास द्वारा की जायेगी।
विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया किया टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन दर्शकों को कूपनों का वितरण मैच के दौरान किया जायेगा। मैच समापन के बाद लक्की ड्राॅ द्वारा प्रतिदिन 100 दर्शकों को टी-शर्ट दी जायेगी। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, टूर्नामेंट संयोजक डाॅ. राकेश अग्रवाल, सह-संयोजक बेताल सिंह गुर्जर, सचिव अवधेश कौरव, सह-सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, सह-सचिव नरेन्द्र सिंह राजावत्, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, न्यासी महेश कुशवाह, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, टूर्नामेंट व्यवस्थापक प्रतीक जैन ‘लालू’, सह-व्यवस्थापक लवकेश चैधरी, सह-व्यवस्थापक संजय धाकड़, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, अनूप शिवहरे, श्रीमती रेखा जाटव, संदीप यादव, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद प्रमोद खरे, जिलाध्यक्ष आई.टी. सेल आदित्य सेंगर, विजय बहादुर त्यागी, हिमांशु कीकन, न्यासी आदित्य सिकरवार, राहुल गुर्जर, सुधीर मण्डेलिया, बृजेन्द्र सिंह तोमर ‘कल्लू’ आदि मौजूद रहे।