sandhyadesh

नगर निगम की अनूठी पहल: गर्मी में ग्रीन नेट और प्याऊ से लोगों को दे रहे राहत

ग्वालियर। ग्वालियर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते आमजनों की हालत खराब है, सबसे अधिक परेशान सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को होती है, जिन्हें रेड लाइट पर भरी दोपहर में चिलचिलाती गर्मी में रूकना पड़ता है, ऐसे लोगो को राहत देने के लिए नगर निगम ने सड़कों पर ग्रीन नेट लगाई है, इसके साथ ही जगह-जगह प्याऊ लगाई जा रही है।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा अभी तक गस्त का ताजिया चौराहा जोन 15, 16 के कई स्थानों पर ग्रीन नेट लगवाई गई हैा इसके साथ ही जोन क्रमांक 12 एवं 2 में ग्रीन सिग्नलों पर ग्रीन नेट लगाई गई हैं, जबकि  जोन 5 एवं 4 स्थित हजीरा चौराहे पर ग्रीन नेट लगवाया गया है।  जोन 10 स्थित आकाशवाणी तिराहे, यूनिवर्सिटी, कलेक्ट्रेट रोड़ नरसिंह नगर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, सचिन तेंदुलकर मार्ग, गोल पहाड़िया चौराहा, दीनदयाल नगर, पिंटो पार्क आदि स्थानों पर ग्रीन नेट लगवाई गई है। नगर निगम द्वारा सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर शीतल जल की प्याऊ लगवाई गई है। इसके साथ ही शहर के व्यवस्तम चौराहों पर भी प्याऊ संचालित की जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->