ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को, कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देखी तैयारियां
ग्वालियर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 मई को ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को शीतला माता मंदिर, शिवपुरी लिंक रोड पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी सुश्री सुमन गुर्जर, एसडीएम अतुल सिंह, एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार, अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. रत्नम सहित विभागीय अधिकारी एवं विश्वविद्यालय से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।