sandhyadesh

स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश पर विषय/संकाय परिवर्तन की सुविधा


मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने इस वर्ष से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर विद्यार्थियों को संकाय परिवर्तन की सुविधा देने जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार अब किसी भी संकाय का विद्यार्थी किसी अन्य संकाय में भी प्रवेश ले सकता है। इसके लिए विद्यार्थी को एक मौखिक परीक्षा पास करनी होगी। मौखिक परीक्षा के आयोजन के लिए जिले के अग्रणी महाविद्यालय को आदेशित किया गया है ।
इस संबंध में शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव ने बताया की मौखिक परीक्षा(चलित साक्षात्कार) 27 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी जिसमें विद्यार्थी को अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा। 
इस हेतु विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के साक्षात्कार शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे तथा कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के साक्षात्कार के लिए शासकीय एमएलबी कॉलेज को अधिकृत किया गया है। डॉ डीके शर्मा प्राध्यापक प्राणी शास्त्र एवं जिला नोडल अधिकारी ने बताया के साक्षात्कार में योग्य पाए गए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसे विद्यार्थी को प्रवेश के रजिस्ट्रेशन के समय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके उपरांत ही उसे विषय परिवर्तन की अनुमति शासन द्वारा दी जाएगी।
स्नातकोत्तर स्तर पर भी जो विद्यार्थी स्नातक अंतिम वर्ष (मेजर- माइनर के अतिरिक्त) किसी अन्य विषय में अतिरिक्त किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें भी उस विषय के लिए इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा तथा योग्य पाए जाने पर ही उन्हें प्रवेश हेतु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जिसे विद्यार्थी प्रवेश रजिस्ट्रेशन के समय पोर्टल पर अपलोड करेंगे। साक्षात्कार हेतु विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा समितियों का गठन कर दिया गया है।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->