sandhyadesh

अपेक्स बैंक के प्रशासक बने महेन्द्र सिंह यादव

एमपी में बीते गुरुवार से लगातार राजनीतिक नियुक्तियां चल रहीं हैं। अब ग्वालियर के बीजेपी नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। बीते चार दिनों में 14 नेताओं को मंत्री का दर्जा मिल चुका है।
मध्य प्रदेश सरकार निगम-मंडलों में लगातार नियुक्तियां कर रही है। इसी कड़ी में महेंद्र यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस सिलसिले में सहकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि महेंद्र सिंह यादव ग्वालियर निवासी हैं। वह किसान संघ के पुराने नेता रह चुके हैं। चुनावी मैदान में भी कदम रख चुके हैं। इससे पहले उन्होंने विधानसभा का चुनाव में उम्मीदवारी की थी। 
इन्हें अब तक मिल चुकी है जिम्मेदारी
निगम मंडलों में अब तक कई नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा चुकी है। केपी यादव को मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा। 
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज का अध्यक्ष संजय नगाईज को नियुक्त किया गया है। उनका अध्यक्ष के तौर पर 3 साल का कार्यकाल रहेगा।
केशव सिंह को मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदेश के पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत को वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  


posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->