संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त एवं समरस भारत के निर्माण में योगदान दें : कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह



ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी, ग्वालियर महानगर द्वारा 26 नवंबर 2026 को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर महाराज बाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय 'मुखर्जी भवन' में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने भारतीय संविधान की गौरवशाली यात्रा, उसके मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को न्याय, समता, स्वतंत्रता एवं बंधुता का अधिकार प्रदान करने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने जीवन और व्यवहार में आत्मसात करना हम सभी का दायित्व है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए ही हम एक सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार कर सकते हैं।
विधि विशेषज्ञ श्री शिवेन्द्र सिंह रघुवंशी ने संविधान को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक श्री दिलीप अवस्थी, जिला संयोजक श्री धर्मेंद्र नायक,  जिला महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री श्री राजू पालैया सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, राजू पलैया सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचे। यहां सभी ने भारतीय संविधान की मूल प्रति के सम्मुख नमन कर संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->