मंत्री ने नहीं दी मंत्री को शिलान्यास की डेट


ग्वालियर। टीएमजेड जैसी योजनाओं से शहर को उन्नत बनाने के सपने पूरे नहीं हो पा रहे हैं। लंबे समय से साडा में इस योजना के जरिए देश भर की कंपनियों को न्यौता देने में जुटे एक केंद्रीय मंत्री को जब दूसरे केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर में योजना के शिलान्यास के लिए समय नहीं दिया तो उन्होंने लंबा इंतजार नहीं किया। बीते माह जब उनको समय नहीं मिला तो नई डेट का इंतजार करते रहे। जब शिलान्यास डेट नहीं आई तो प्रदेश के मुखिया से रिक्वेस्ट की गई। भोपाल में ही मुखिया ने योजना का औपचारिक शुभारंभ कर दिया। शुभारंभ करते हुए सीएम ने केंद्रीय मंत्री के दूसरे प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की। पहले 400 करोड़ से एलिवेटेड रोड की योजना और अब साडा के 170 एकड़ में केंद्र से मिले 493 करोड़ रुपए से टीएमजेड जैसी योजना शुरू कराई है।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->