सकल ब्राह्मण परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभाशाली बेटियां का सम्मान समारोह 25 को

, अनिता रिछारिया मुख्य महिला संयोजिका बनी - जयवीर भारद्वाज ,  4 तक प्रवृष्टिया जमा करें , 
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति की बैठक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में तथा संस्था के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री जी के मुख्य आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।बैठक का संचालन महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया। बैठक में अध्यक्षीय आसन्न से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि सनाढ्य, भार्गव,कान्यकुब्ज, आदि गौड, महाराष्ट्रीयन, भूमिहार,जिझोतिया,पंजाबी, गुजराती, बरूआ, मैथिल, ब्रह्म भट्ट, आदि के विवाह योग्य युवक युवतियों का मध्यप्रदेश प्रांतीय स्तरीय परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभाशाली बेटियां का सम्मान समारोह भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का 161 वां एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के 102 वां जन्मदिन के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा जीवायएमसी क्लब, चेम्बर्स आफ कामर्स करने का निर्णय लिया। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि आसन्न से कहा कि निशुल्क 19 वां सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में 11 सेक्टर बनाए गए हैं । जिसमें सेक्टर संयोजक एवं प्रभारी रिश्ता कराने का कार्य करेंगे। अविवाहित प्रतिभाशाली कक्षा 10 से लेकर उच्च शिक्षा में 70/प्रतिशत मार्क लाने वाली बेटियों का सम्मान भगवान श्री परशुराम जी के चित्र,अंगवस्त्र,श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित करने का निर्णय सकल ब्राह्मण महा समिति ने लिया है। और इसके लिए निशुल्क प्रविष्टियां 4 दिसंबर तक अपनी मार्कशीट के साथ ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्वाज मेंशन दौलतगंज में सायं काल 5-00 बजे से 7-00 बजे तक देवेन्द्र कुमार पाठक जी पर जमा कर सकेंगे। बेटियों का सम्मान करने की का मुख्य लक्ष्य उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है जिससे आगे बढ़ सके। बैठक में के बी दुबे , ब्रह्मदत्त पांडे शास्त्री,कवि सुनील त्रिपाठी निराला ,देवेंद्र कुमार पाठक , डॉ मुन्नालाल शर्मा,श्रीमती आशा त्रिपाठी, डॉ. सरिता त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, मंजू मिश्रा, कीर्ति गौड ,संध्या शर्मा , रेखा शर्मा ने भी अपने विचार रखकर सम्मेलन के लिए आवास समिति, मंच समिति, स्वागत समिति , स्मारिका वितरण समिति , प्रचार प्रसार समिति,भोजन समिती के गठन करने का निर्णय लिया। सम्मेलन की स्मारिका के लिए₹200 जिसमें उसके साथ दो लोगों के भोजन के कूपन निशुल्क दिए जाएंगे। रिश्ता तय होने के बाद सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी विवाह निशुल्क कर सकेंगे संस्था की महिला संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा ने कहा कि 24 दिसंबर को श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के निवास स्थान शिंदे की छावनी में उनके जन्म की पूर्व संध्या पर 102 दीपक जलाकर उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा ,25 दिसंबर को प्रांतीय ब्राह्मण सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जी की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। पंडित गिरिराज गुरुजी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री जी ने कहा कि जन्मपत्रिका का सम्मेलन स्थल पर निशुल्क मिलान आयोजकों ने की है। डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री
 सम्मेलन की मुख्य महिला संयोजिका अनिता रिछारिया का स्वागत करते हुए

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->