सूर्या स्टार शेफ सीज़न 2 ने विजेता टीमों का जश्न मनाया और चैनल पार्टनर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया
मालनपुर | लाइटिंग (कंज्यूमर और प्रोफेशनल), वायर, पंखे, घरेलू उपकरण, PVC पाइप, पानी के पंप, पानी की टंकियों और स्टील पाइप के क्षेत्र में भारत के सबसे भरोसेमंद नामों में से एक, 'सूर्या रोशनी लिमिटेड' ने अपनी मालनपुर इकाई में 'सूर्या स्टार शेफ' के दूसरे सीज़न का सफलतापूर्वक समापन किया। इस पहल में चैनल पार्टनर्स और उनके परिवार के सदस्यों से बनी 10 टीमों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन ने खाना पकाने की रचनात्मकता, पारिवारिक जुड़ाव और आपसी एकजुटता का जश्न मनाया, साथ ही अपने चैनल इकोसिस्टम के साथ 'सूर्या' के संबंधों को और मजबूत किया।
काशीपुर में आयोजित पहले संस्करण को मिले उत्साहजनक रिस्पॉन्स—जिसमें सूर्या के कर्मचारियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया था—को आगे बढ़ाते हुए, दूसरे सीज़न में इस पहल का विस्तार किया गया और इसमें चैनल पार्टनर्स तथा उनके परिवारों को भी शामिल किया गया। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को एक जीवंत मंच प्रदान किया, जहाँ वे एक आकर्षक और इंटरैक्टिव माहौल में अपने खाना पकाने के कौशल, रचनात्मकता और टीम वर्क का प्रदर्शन कर सके। प्रतियोगिता में विजेता टीम 'स्पाइस स्क्वाड' ने असाधारण पाक कला प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। 'स्पाइस क्वींस' दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि 'द टेस्ट ऑफ टाइटन्स' तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया और टीमों ने सूर्या के होम एंड किचन अप्लायंसेज का उपयोग करके व्यंजन तैयार किए।
इस संस्करण की एक मुख्य विशेषता 'सूर्या' के होम और किचन अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का व्यावहारिक प्रदर्शन था। प्रतिभागियों ने 'सूर्या' के उपकरणों का उपयोग करके तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए, जिससे उन्हें इन उपकरणों की कार्यक्षमता, सुविधा और रोज़मर्रा के उपयोग का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। इस व्यावहारिक अनुभव के ज़रिए चैनल पार्टनर्स और उनके परिवारों को उत्पादों को असल माहौल में आज़माने का मौका मिला, जिससे यह ब्रांड अपने विस्तृत नेटवर्क के और करीब आ गया। इस पहल के सफल समापन पर टिप्पणी करते हुए, सूर्य रोशनी लिमिटेड के चेयरमैन, पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा, “सूर्य में, हमारा मानना है कि हमारे रिश्ते भरोसे, साझा अनुभवों और अपनापन की गहरी भावना पर टिके हैं। ‘सूर्य स्टार शेफ’ इसी सोच का विस्तार है, जो उन लोगों का सम्मान करने का मौका देता है जो हमारी यात्रा का अहम हिस्सा हैं। इसका दूसरा सीज़न खास रहा, क्योंकि इसने हमारे चैनल पार्टनर्स और उनके परिवारों को एक मंच पर इकट्ठा किया। साथ ही, उन्हें हमारे ‘होम एंड किचन अप्लायंसेज’ (घरेलू और रसोई के उपकरणों) को खुद इस्तेमाल करके देखने का मौका भी मिला। हम ‘सूर्या स्टार शेफ’ को एक ऐसे सार्थक और नियमित मंच के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जो रिश्तों को और मजबूत बनाए और ऐसी यादें दे जो हमेशा साथ रहें।” मध्यप्रदेश के भिंड से 'सूर्या रोशनी लिमिटेड' के चैनल पार्टनर राजेश कुमार और अनुज कुमार ने कहा, “'सूर्या स्टार शेफ' का हिस्सा बनना हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। इस इवेंट ने हमें कंपनी की 'होम एंड किचन एप्लायंसेज' (घरेलू और रसोई के उपकरण) को खुद आजमाने के साथ-साथ, एक बिल्कुल अलग माहौल में 'सूर्या' की टीम के साथ बातचीत करने का मौका दिया। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कंपनी ऐसी पहल कर रही है, जिसमें वह अपने चैनल पार्टनर्स को एक परिवार के सदस्य की तरह मानती है और उन्हें महत्व देती है।”
अपने दूसरे सीज़न के सफल समापन के साथ, 'सूर्या स्टार शेफ' ने अपने कर्मचारियों, चैनल पार्टनर्स और उनके परिवारों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने की 'सूर्या रोशनी' की प्रतिबद्धता को और पुख्ता किया है। खाना पकाने के अनुभवों, परिवार की भागीदारी और उत्पादों के साथ जुड़ाव को मिलाकर, यह पहल एक ऐसे अनोखे 'ब्रांड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म' के रूप में विकसित हो रही है, जो ब्रांड के पीछे काम करने वाले लोगों का सम्मान करती है और व्यापक 'सूर्या इकोसिस्टम' के साथ इसके जुड़ाव को और मजबूत बनाती है।