भागवत कथा के पंडाल में हुआ काजल और अतीत का विवाह ,महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज ने किया कन्यादान

पांचवें दिन गोवर्धन लीला की कथा

ग्वालियर। महलगांव करौली माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा पंडाल में एक भावुक प्रसंग देखने को मिला। आयोजन समिति ने काजल और अतीत का विवाह कराया। विवाह की रस्मों के दौरान महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज ने कन्यादान कर पिता का दायित्व निभाया। कथा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में संपन्न हुईं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर उनके सुखद जीवन की कामना की।माताओं ने वर वधु के पैर पूजन की रस्म की। धार्मिक आयोजन के बीच विवाह की इस पहल ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और कथा का माहौल खुशियों से भर उठा।

कथा व्यास पं. पवन शास्त्री ने पांचवें दिन गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को दूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण किया था। भगवान ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत और प्रकृति की पूजा का संदेश दिया। गोवर्धन लीला हमें सिखाती है कि अहंकार का अंत निश्चित है और भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति जीवन का आधार है, इसलिए उसका संरक्षण Lmao सम्मान करना चाहिए। भगवान की लीलाओं से प्रेरणा लेकर मनुष्य को जीवन में भक्ति, सेवा और सदाचार अपनाना चाहिए। इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->