कई सवाल छोड़ गया आयोजन
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर की नई कार्यकारिणी का पहला आयोजन कई सवाल छोड़ गया। इस बड़े आयोजन में मंदिर की कार्यकारिणी के एक दो पदाधिकारी ही सक्रिय दिखे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई रुचि नहीं ली। आयोजन को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं व दावे सोमवार की शाम हवा हो गए। मंदिर परिसर में पहुंचे भक्तों को नकद राशि देकर प्रसादी आखिर क्यों लेनी पड़ी। भक्तजन लंबी लाइनों में लगे, सेवादारों उनसे क्यों जूझते दिखाई दिए। क्या लाइनों के लिए अलग-अलग इंतजाम क्यों नहीं किए गए। मंदिर परिसर में प्रसाद लेने के लिए एक-दो काउंटर मुफ्त लगाए जाते थे। इस बार स्टाल नदारद मिले। प्रसादी स्थल पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को प्रसादी पाते समय इंतजाम ध्वस्त दिखे।