शीर्ष नेताओं को चेताया
ग्वालियर। निकाय व विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं मगर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दल के प्रादेशिक नेताओं ने संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती देना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रादेशिक नेता ग्वालियर अंचल के दौरे पर आए तो उनसे पार्टी के लोग सवाल करते दिखे। नेताओं से एक पूछ बैठा कि जब चुनाव आते हैं तो उन्हें क्यों याद किया जाता है। जब पार्टी को कुछ देना होता है तब जातिवाद, भाई भतीजावाद क्यों याद आ जाता है। उनका इशारा पार्टी में हुई नियुक्तियों व उपचुनाव में टिकट वितरण का मुद्दा है। अब निकाय चुनाव करीब है। अगर आगे भी ऐसी उपेक्षा हुई तो संगठन बिखरने के कगार पर न पहुंच जाए।