शुक्र है भगदड़ नहीं हुई, पहले आयोजन में ही फेल हुई अचलेश्वर टीम, बाउंसरों का कहर
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव न्यास की नई टीम अपनी पहली परीक्षा में ही फेल हो गई। अचलेश्वर के अन्नकूट में सारे पदाधिकारी शोमैन बने रहे। वहीं बाउंसरों ने कहर बरपाया। उन्होंने खुलेआम महिलाओं व युवतियों तक से धक्कामुक्की की। इसकी शिकायत एक युवती ने इंदरगंज थाने में भी की है।
जानकारी के मुताबिक अचलेश्वर न्यास के विभिन्न पदों पर जीते नये नवेले प्रत्याशी जीतने के बाद पहली बार आयोजित अन्नकूट महोत्सव को लेकर व्यवस्थायें जुटा नहीं सकें। अन्नकूट का खाना तो अचलेश्वर मंदिर के दान पैसे से 50 हजार का बनवा लिया, लेकिन बांटने की व्यवस्था सही नहीं कर सकें। जिस कारण भारी भीड़ प्रसाद वितरण काउंटर व जीवायएमसी के गेटों पर टूट गई। रात को 8.30 बजे के आसपास तो ऐसा लगा कि भगदड़ मच जायेगी और वहां लोग दब भी सकते है। इस सूचना पर मानव अधिकार आयोग मित्र डा. दीपक शर्मा, विनय अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन को सूचना भी दी कि व्यवस्था बिगड़ गई है, पुलिस दिख नहीं रही और कभी भी भगदड़ में लोग दब सकते है।
इसके बाद पुलिस हरकत में आई। भीड इतनी थी कि पूरी सनातन धर्म रोड ठसाठस थी। वहीं कटोराताल व फाईन आटर्स कालेज तक भी भारी भीड़ थी। गेट पर प्रवेश न मिलने और प्रसाद काउंटर पर प्रसाद न मिल पाने से नाराज भीड़ ने तीन बार लोहे के विशाल दरवाजे खोल दिये और अंदर भाग पड़े। प्लेटे लूट ली वहां खड़े हैरान परेशान अध्यक्ष राजेश ऐरन व मुकेश अग्रवाल भी कुछ नहीं कर सकें। जबकि कार्यकारी न्यासी महेश मुदगल अपनी जीवायएमसी के पिछले गेट पर अपनी मित्र मंडली के साथ बतियाते रहे। एक अकेले उपाध्यक्ष नवीन गर्ग भागते दौड़ते दिखे।
कुल मिलाकर अचलेश्वर की नई टीम में आपसी समन्वय व तालमेल बिल्कुल नहीं है। जिस कारण व्यवस्थायें फेल हुई। कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल, सचिव राजकुमार माहेश्वरी, सूचना सचिव निशांत नरेन्द्र सिंघल, मार्गदर्शक व्यवस्थापक रामकुमार गोयल, उप व्यवस्थापक सचिव प्रदीप कुमार बंसल कहीं दिखे नहीं। भीड़ की वजह से इधर उधर होते रहे। अध्यक्ष राजेश ऐरन को परेशान लोगों ने फोन भी किये, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
युवती ने शिकायत की
अचलेश्वर महादेव न्यास द्वारा आयोजित अन्नकूट में अव्यवस्था को लेकर अदिति बंसल ने इंदरगंज थाना प्रभारी को शिकायत की है वह 16 नवंबर को अन्नकूट में अपने पिताजी राजेश बंसल व नाना राधेश्याम मित्तल के साथ गई थी। उसके पास न्यास के जारी कूपन भी थे। लेकिन समिति कार्यकर्ताओं व व्यवस्थापकों द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़, गाली गलौच व गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान उसके नाना को भी चोट आई, वह गिर पड़े। वहां उपस्थित अन्य लोगों ने उन्हें घेरा बनाकर बचाया अन्यथा वह भगदड़ में दब जाते। युवती ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष राजेश बंसल ने अभद्र भाषा बोलने के आरोप लगाये।