स्वच्छ सिटी का तमगा कैसे मिला
ग्वालियर। नगर विकास की परवाह करने वाले अफसर व जनप्रतिनिधि दिया तले अंधेरा की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। शहर विकास की चर्चा करने के लिए जहां जनप्रतिनिधि एकत्र हुए वहीं गंदगी के नजारे दिखाई दिए। पर्यटकों को अपनी ओर खींचने वाले सागरताल और बैजाताल जैसे शहर के हैरिटेज तालों में गंदगी इस कदर छाई हुई है कि यह अफसरों व जनप्रतिनिधियों तक को शर्मिंदा कर रहे हैं। यहां सैलानियों के लिए इंतजाम के नाम पर बेसिक इंतजाम भी नदारद है। अब लोग पूछ रहे हैं आखिर स्वच्छ सिटी का तमगा कैसे मिल गया।