ग्वालियर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 मुरार में गुरुवार को संविधान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने की। इस अवसर पर एडीपीसी महेश करोरिया, प्राचार्य आफाक हुसैन, शमशाद खान, समन्वयक आर.पी. सिंह, डॉ. दीप्ति गौड़ उपस्थित रहे।
शुभारंभ में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा संविधान ही अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन में अपनाएं। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. दीप्ति गौड़ ने स्वरचित गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध, पोस्टर और क्विज में भाग लिया। संचालन डॉ. दीप्ति गौड़ ने, आभार आर.पी. सिंह ने माना।भाषण में अमृता जाट, बालकिशन कुशवाहा, धीरज, पोस्टर में राधिका शर्मा, बालकृष्ण, राधिका सोनी, निबंध में धीरज, प्रियंका, अंशुल क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।