साइंस कॉलेज में गूंजा संविधान का संदेश, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने ली शपथ



 श्रीमंत माधव राव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सामूहिक संविधान शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरिता श्रीवास्तव के साथ उपस्थित प्राध्यापकों, रासेयो के कार्यक्रम अधिकारियों ,एवं स्वयंसेवकों ने संविधान की शपथ ग्रहण की। सभी ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

प्राचार्य डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुता का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि संविधान के अधिकारों के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों को भी समझें और उनका जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। एक जागरूक नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए डॉ. सुप्रिया दीक्षित ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और संविधान सभा के योगदान से अवगत कराया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश निगम ने सभी उपस्थित सदस्यों को संविधान का मूल पाठ करते हुए शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने सभी प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर ही हम एक समतामूलक, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में डॉ अशोक कुमार चौहान, डॉ राजनारायण शर्मा, डॉ सम्रिता अग्रवाल, डॉ. अनु बंसल, गणपत अरगल आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे हैं साथ ही कार्यक्रम में  रा.से.यो  कैंपस एंबेसडर इच्छा , अमित , निखिल पाण्डेय,रंजीत,  राज,  अनिकेत, पूनम, गुंजन, मंथन , आगया, अगरिया, हरषि, सलोनी,आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का आधार है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के मूल्यों का सम्मान करे और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->