500 बहनों को मिलेगा करवा चौथ अवार्ड शुक्रवार को
ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 27 नवंबर शुक्रवार को दीप महोत्सव एवं करवा चौथ अवार्ड कार्यक्रम मानस भवन, ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 3 बजे अग्रवाल परिचय पत्रिका के 143वें अंक के विमोचन के साथ प्रारंभ होगा। शाम 4:00 बजे से करवा चौथ अवार्ड 2026 का आयोजन प्रारंभ होगा, जिसमें अग्रवैश्य समाज की 500 महिलाओं को अवार्ड दिया जाएगा। दीप महोत्सव के इस कार्यक्रम में 'सास भी कभी बहू थी' एवं 'खूबसूरत दुल्हन' प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए श्रीमती नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, विनीता तायल, पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, कविता मंगल, ज्योति अग्रवाल, प्रीति बिंदल एवं दीप्ति बंसल को संयोजक बनाया गया है।