गोपाचल पर्वत पर युवाओं ने किया भगवान पार्श्वनाथ का सामूहिक अभिषेक
ग्वालियर। जैन धर्म के पावन तीर्थ गोपाचल पर्वत पर विराजमान भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के समक्ष जैन समाज के युवाओं ने सामूहिक अभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन भारती ने बताया कि आष्टानिका पर्व के समापन अवसर पर युवाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भक्तिभाव के साथ भगवान का सामूहिक अभिषेक किया। इस दौरान राजमल जैन ने भगवान की शांतिधारा का वाचन किया। लोकेश जैन के सानिध्य में युवाओं ने अष्टद्रव्य से भगवान की पूजा-अर्चना की।आयोजन में अजीत जैन गोपाचल ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान की आरती उतारी। इस अवसर पर राजमल जैन, वीरेंद्र जैन बाबा, आशीष जैन बैंक, भगवानदास जैन, मुकेश जैन, लोकेश जैन, अजीत जैन गोपाचल, देवेंद्र जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, जयदीप जैन, अशोक जैन, आकाश जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।