जीवाजी क्लब में भी राजनीति, मधुर मित्तल को जबरन बिठाया गया
ग्वालियर। जीवाजी क्लब में चुनाव को अभी काफी समय है, लेकिन लोकसभा चुनावों में भाजपा कांग्रेस की होने वाली राजनीति की तरह यहां भी राजनीति चलने लगी हैं। अब हाल देखिये सहसचिव पद के जीतने वाले एक उम्मीदवार मधुर मित्तल को जबरदस्ती बेठा दिया गया है, जबकि मधुर मित्तल ने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी और प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने पोस्टर, होर्डिंग्स, पेम्पलेट व अन्य प्रचार सामग्री भी बनवा ली थी।
जानकारी के मुताबिक गत दिवस गगन भल्ला ने उषा किरण पैलेस में एक पार्टी का आयोजन किया था और वहां मधुर मित्तल भी पहुंचे थे। वहां उनको सहसचिव पद के दूसरे चुनाव लड़ने के प्रत्याशी जीतेन्द्र जाजू के समर्थक व आका आशुतोष माहेश्वरी, राजू चडढा, अमृत माहेश्वरी ने मधुर मित्तल पर चुनाव न लड़ने का दबाब बनाया और कहा कि वह चुनाव न लड़े, अन्यथा अच्छा नहीं होगा। मधुर मित्तल से यह भी कहा गया कि वह चुनाव न लड़े तो जीतेन्द्र जाजू र्निविरोध जीत जायेंगे।
इतना बता दें कि मधुर मित्तल इस दबाब से बेहद हताश है और वह इसके बाद मानसिक तनाव महसूस कर रहे है। उन्होंने अपने मित्रों को यह सारा किस्सा बताया है उनके मित्र उन पर चुनाव लड़े इसके पक्ष में हैं। ज्ञांतव्य है कि मधुर मित्तल सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष रहे प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यापारी कैलाश चंद्र मित्तल के पुत्र है और वैश्य समाज में वह बेहद लोकप्रिय है। इधर यह भी पता चला है कि अध्यक्ष पद पर भी ऐसा ही दबाब का माहौल बनाया जा रहा हैं।