आईटीएम यूनिवर्सिटी में एलुमनाई मीट-2026 का हुआ आयोजन, दिए गए एक्सीलेंस अवार्ड

ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के तुरारी परिसर में ‘एलुमनाई मीट-2026‘ का आयोजन किया गया। इस दौनान एलुमनाई को एक्सीलेंस अवार्ड भी प्रदान किए गए। इस आयोजन में 135 से अधिक एलुमनाई (पूर्व छात्र-छात्राएं) ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ‘सेव अर्थ सेव एनवायरनमेंट‘ का संदेश देने साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह, वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह, डीन अकेडमिक्स प्रोफेसर रंजीत सिंह तोमर, डीन एसओसीआईएस डाॅ. वाणी अग्रवाल, डीन एसओईटी डाॅ. मुकेश पांडे, डीन साइंसेस डाॅ. मनीष शर्मा, डीएसडब्ल्यू तृप्ति पाठक, प्रोफेसर पल्लवी खत्री, प्रोफेसर वंदना भारती, डाॅ. केशव कंशाना, डाॅ. दीपिका चैहान, डाॅ. गीतांजलि सुरंगे, डाॅ. निधि दंडौतिया, नेम कुमार जैन, डाॅ. कीर्ति श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के तुरारी परिसर में ‘एलुमनाई मीट-2026‘ का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से हुआ। जहां स्वागत भाषण के बाद सभी अतिथियों एवं एलुमनाई का परिचय और सम्मान किया गया। इस अवसर पर वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय ने सभी एलुमनाई का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि एलुमनाई किसी भी शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण पूंजी होते हैं। उनका विश्वविद्यालय से जुड़ाव केवल विद्यार्थी जीवन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह संबंध जीवनभर बना रहना चाहिए। उन्होंने पूर्व छात्र-छात्राओं से आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के साथ निरंतर जुड़े रहने और संस्थान की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए कहा कि आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की सभी निर्णय लेने वाली समितियों में एलुमनाई को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की नीतियों, योजनाओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि एलुमनाई के पास शैक्षणिक अनुभव के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का व्यावहारिक ज्ञान भी है। उनके अनुभव, सुझाव और दूरदर्शी विचार आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर को नई दिशा देने के साथ ही निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के तुरारी परिसर में ‘एलुमनाई मीट-2026‘ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी ने पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वे इन दिनों ‘सेव अर्थ, सेव एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ साइकिल यात्रा पर भारत भ्रमण कर रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान वे ग्वालियर पहुंचे और आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के एलुमनाई मीट-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं और सभी से दीपावली का पर्व उत्साह और आनंद के साथ मनाने का आव्हान करते हुए कहा कि उत्सवों की खुशियों के साथ हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी होगी। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यदि आने वाले समय में वायु ही स्वच्छ और उपलब्ध नहीं रहेगी, तो हमारा जीवन किस प्रकार संभव होगा और आने वाली पीढ़ियां कैसे जीवनयापन करेंगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण का संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। हमें भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन के लिए अभी से प्रयास शुरू करने होंगे। पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए।
‘एलुमनाई मीट-2026‘ में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह ने कहा कि आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के अनेक पूर्व विद्यार्थी आज विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल पूर्व छात्र-छात्राओं को एक मंच पर एकत्रित करना नहीं, बल्कि उनके अनुभवों और उपलब्धियों का लाभ वर्तमान छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना भी है। उन्होंने पूर्व छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों के माध्यम से जूनियर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करें, उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान करें तथा अपनी कंपनियों और संस्थानों में योग्य जूनियर छात्र-छात्राओं को रोजगार एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद करें। उन्होंने कहा कि एलुमनाई और आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के बीच मजबूत सहयोग का संबंध स्थापित होने से वर्तमान छात्र-छात्राओं को कॅरियर निर्माण में नई संभावनाएं मिलेंगी और आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रगति को भी गति मिलेगी।
पूर्व छात्र-छात्राओं ने डांस और सिंगिंग प्रस्तुति के साथ ही अपने अनुभव किए साझा
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के तुरारी परिसर में ‘एलुमनाई मीट-2026‘ के अवसर पर देशभर की विभिन्न नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों में बड़े औहदे पर कार्यरत आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के 135 से अधिक एलुमनाई (पूर्व छात्र-छात्राएं) ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर संस्थान और उसके एलुमनाई के बीच भावनात्मक एवं पेशेवर संबंधों को और मजबूत किया। इस अवसर पर नोएडा से आए वर्ष-2023 में पासआउट मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हर्ष ने गानों को गुनगुनाते हुए आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की यादों को ताजा किया। वर्ष-2023 में पासआउट बीटैक सीएसई के छात्र अमन फाल्टनकर ने अपनी यादों को ताजा किया और जूनियर छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव शेयर किए। 
मित्रो द बैंड ने दी लाइव सिंगिंग की प्रस्तुति
‘एलुमनाई मीट-2026‘ के दौरान मित्रो द बैंड ने लाइव सिंगिंग की। इस दौरान बैंड से जुड़े कलाकारों ने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा...‘, ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी...‘ सहित विभिन्न गानों की प्रस्तुति दी
विभिन्न एलुमनाई को प्रदान किए गए एक्सीलेंस अवार्ड
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में ‘एलुमनाई मीट-2026‘ के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एलुमनाई को एक्सीलेंस अवार्ड भी प्रदान किए गए। जिसमें 
 और ‘एलुमनाई एक्सीलेंस अवार्ड‘ समारोह के दौरान एलुमनाई एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किए गए। 
- एलुमनाई आदर्श मिश्रा (प्रोजेक्ट इंजीनियर रेलवे) और एलुमनाई शशांक डंडौतिया को मेंटरशिप अवार्ड प्रदान किया गया। 
- एलुमनाई हिमांशु राय (मंकी डंकी प्राइवेट लिमिटेड ) और एलुमनाई प्रियांशी गुप्ता (आर्किटेक्ट) को बेस्ट आन्त्र प्रेन्योरशिप आवार्ड प्रदान किया गया। 
- एलुमनाई रितु कुमारी (अपोलो हाॅस्पिटल), एलुमनाई खुशी परमार को कंम्युनिटी मेंटरशिप अवार्ड से नवाजा गया। 
- एलुमनाई इरफान खान (काॅर्पोरेट सैली एसोसिएट) को राइजिंग स्टार अवार्ड से नवाजा गया। 

posted by Admin
34

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->