रामवरण अब नरेन्द्र के खास, हर समय साथ दिखते हैं


ग्वालियर। ग्वालियर में दमदार व बेहद लोकप्रिय मुरार से कांग्रेस विधायक रहे रामवरण सिंह गुर्जर भाजपा में जरूर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आये थे, लेकिन अब आज विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह तोमर के पाले में है। आजकल वह महल से दूर दिखाई पड़ते है, उनकी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ ही जुगलबंदी चल रही हैं।
ऐसा माना जाता है कि पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर को भाजपा के दिग्गज नेता व विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का खुलकर आर्शीवाद मिल रहा है। उनको संभवतः नरेन्द्र सिंह तोमर अगले विधानसभा चुनाव में ग्रामीण से मौका दिलवा सकते है। अभी ग्रामीण सीट पर कांग्रेस का कब्जा है ओर कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर विधायक है। 
रामवरण वरिष्ठ नेता
वैसे रामवरण सिंह गुर्जर के बारे में कहा जाये तो वह राजनीति में काफी वरिष्ठ है और युवावस्था से मुरार अब ग्रामीण क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय है। उनके बारे में कहा जाता है कि उनमे भीड़ इकटठा करने का माददा भी है, वह कभी सिंधिया के बेहद विश्वसनीय रहे हैं। लेकिन आजकल वह नरेन्द्र सिंह तोमर के पंच प्यारो में शामिल है।

posted by Admin
92

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->