घाटीगांव से डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण

ग्वालियर| घाटीगांव से डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण हो गया। मां त्योहार की खरीदारी करने बाजार गई थी और घर में पुताई चल रही थी। करीब चार घंटे बाद जब वह लौटी तो बेटी मुस्कान घर से गायब थी। परिजनों ने आसपास और पूरे गांव में तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। रात करीब 11 बजे वे घाटीगांव थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, गांव पूरा निवासी घनश्याम आदिवासी शनिवार को अपने घर की पुताई कर रहा था। दोपहर करीब 1 बजे उसकी पत्नी डेढ़ साल की बेटी मुस्कान को घर पर छोड़कर त्योहार का सामान खरीदने बाजार चली गई। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटी तो बच्ची घर में नहीं मिली। बेटी को गायब देखकर मां घबरा गई। परिजनों ने पहले घर और आसपास के इलाके में तलाश की। इसके बाद गांव के अन्य लोगों की मदद से भी बच्ची को खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आखिरकार रात करीब 11 बजे परिजन घाटीगांव थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मासूम के अचानक गायब होने से परिवार परेशान है। परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची की तलाश में जुटी है। 

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->