सनातन धर्म एवं वेदों से संस्कारित करेगी सकल ब्राह्मण महासमिति, सदस्यता अभियान शुरू

 ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन में मधु, सुधा,बंदना ,निशा, गिरिराज गुरुजी मुख्य वक्ता होंगे , परिचय सम्मेलन के पंजीयन 3 दिसं.तक होंगे,5 को स्मारिका का लोकार्पण , 
 ग्वालियर 5 नवंबर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज जी अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंडित गिरिराज गुरुजी ने कहा कि सनातन धर्म एवं वेदों के अनुसार गृहस्थ जीवन में किए जाने वाले पांच महत्वपूर्ण महा यज्ञों में ब्रह्म यज्ञ,- ईश्वर की उपासना एवं ऋषियों की प्रति आभार किया जाता है। देव यज्ञ - देवताओं एवं प्राकृतिक शक्तियों का सम्मान करना, पर्यावरण की रक्षा करना,पितृ यज्ञ - जीवित माता-पिता की सेवा करना, गुरुओं एवं बुजुर्गों की सेवा करना, पितरों को तर्पण, वैश्वदेव यज्ञ- कुत्ते , गाय ,जीव जंतुओं को भोजन,रोटी खिलाना, अतिथि यज्ञ- अतिथियों , संतों,विद्वानों, जरूरत मंदों का सम्मान, सत्कार करना मुख्य हैं। इसका ज्ञान ब्राह्मणों को ही नहीं सभी समाजों को सकल ब्राह्मण महासमिति ने देने का संकल्प लिया है। इससे ही हम सनातन धर्म के माध्यम से ही भारत अध्यात्म का विश्व गुरु बनेगा। महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने किटी पार्टी में शामिल महिलाओं को दुर्गा चालीसा शिव चालीसा गणेश स्तुति हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने पति एवं अपने परिवार की सुख, समृद्धि और शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें। निंदा, बुराई से दूर रहें। किटी पार्टी के नाम को बदलें। ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन की सम्मेलन की संयोजिका आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, एवं संयुक्त महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर गंगा दास की शाला में होने वाले ब्रह्मा मातृ शक्ति सम्मेलन में अध्यात्म पर मधु कृष्णा दुबे , पारिवारिक समस्या पर श्रीमती सुधा दीक्षित, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी, शस्त्र शिक्षा पर निशा शुक्ला ,स्वास्थ्य शिक्षा पर डॉक्टर रीता मिश्रा, भारतीय नारी के सोलह श्रृंगार का महत्व पर पंडित गिरिराज गुरुजी मुख्य वक्ता होंगे। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महंत श्री राम सेवक दास जी महाराज को बनाया है । महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा , कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि सकल वर्मा महा समिति का संस्था अभियान गुड़ी पड़वा सवंत 2083-2084 का सदस्यता अभियान साधारण सदस्यता शुल्क ₹100 ,सक्रिय सदस्यता शुल्क ढाई सौ रुपए और आजीवन सदस्यता शुल्क ₹2100 के साथ प्रारंभ किया गया। अध्यक्षीय आसन्न से संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय जी एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर 25 दिसंबर को होने वाले निशुल्क 19 वां ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के पंजीयन 3 दिसंबर तक होंगे। 5 दिसंबर को स्मारिका का अनावरण किया जाएगा। पंजीयन करने वाले के लिए स्मारिका ₹200 सम्मान निधि देने पर दो भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। संचालन संगीता शर्मा, शशि व्यास ने किया। आभार अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी ने माना। डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री

posted by Admin
38

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->