सिंधिया कन्या विद्यालय में खेल समारोह का समापन, वसुंधरा सदन बना बेस्ट हाउस
सिंधिया कन्या विद्यालय के विशाल प्रागंढ में खेल समारोह का समापन हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा के अध्यक्ष्ता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इम्तिआज़ अनीस एक प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार उपस्थित थे |
इम्तियाज़ अनीस भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार, ओलंपियन, एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रीय कोच हैं। उन्होंने 2000 के सिडनी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले पहले भारतीय घुड़सवार बने। उनकी प्रमुख खेल उपलब्धियों में एशियाई खेलों का कांस्य पदक और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व शामिल है। वे सीहॉर्स इक्वेस्ट्रियन के संस्थापक हैं और युवा खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। घुड़सवारी के बुनियादी ढाँचे के विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय घुड़सवारी टीम के राष्ट्रीय कोच के रूप में उनकी नियुक्ति उनके अनुभव, नेतृत्व और भारतीय घुड़सवारी के प्रति समर्पण को दर्शाती है। समारोह में बोर्ड मेम्बर्स तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर, डॉ वी के गंगवाल, श्रीमती गंगवाल, डॉ बिंदल, श्रीमती कीर्ति फाल्के उपस्थित थे। निर्णायकमंडल के रूप में डॉ. ज्योति गुर्जर (असिस्टेंट डायरेक्टर जीवाजी यूनिवर्सिटी,ग्वालियर), डॉ. अरविन्द सिंह राणा (डिस्ट्रिक्स स्पोर्ट्स ऑफिसर ग्वालियर डिपार्टमेंट ऑफ़ स्पोर्ट्स & युथ वेलफेयर म.प डॉ. मलखान सिंह (स्पोर्ट्स ऑफिसर, एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर) उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के आगमन पर विद्यालय गेम्स कैप्टेन आद्या अग्रवाल द्वारा पुष्प भेंट देकर स्वगात किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों द्वारा ( माधवी, उषा, वसुंधरा, यशोधरा) मार्चपास्ट की गयी। सिंधिया कन्या विद्यालय की कक्षा 9 के एन.सी.सी कैडेटों द्वारा वर्दी पहने हुए एक सुर में मार्च पास्ट करके देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। पाइप बैंड, की भव्य प्रस्तुति की गयी । पूर्व छात्राओं द्वारा एलुमनाई मार्च प्रस्तुत की गई जो अपने साथ स्कूल की समृद्ध विरासत लेकर आए, वर्षों के समर्पण, उपलब्धि और पोषित यादों का प्रतिनिधित्व किया। जिसकी सलामी मुख्य अतिथि इम्तिआज़ अनीस द्वारा ली गई।
इसके उपरान्त विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। गेम्स कैप्टन आद्या अग्रवाल* द्वारा सभी छात्राओं की ओर से खेल भावना की शपथ ली गई । गेम्स प्रीफेक्ट राशि कदमावला द्वारा गेम्स कैप्टन आद्या अग्रवाल को मशाल प्रदान की गयी । तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा योगा का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन कर अपनी शक्ति, लचीलेपन और एकाग्रता का परिचय दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम ने भारतीय योग परंपरा के महत्व को उजागर करते हुए छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाया। कलरीपायट्टुभारत के केरल राज्य की एक प्राचीन और विश्व की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट का भव्य प्रदर्शन किया गया । इस दौरान सीनियर, मिडिल तथा जूनियर वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर रिले दौड़ सम्पन्न हुई । इस कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए, जिनसे अपार खुशी और हँसी का माहौल बना और स्कूल तथा अभिभावक समुदाय के बीच का बंधन और भी मज़बूत हुआ। चारो सदनों द्वारा *फिटनेस फ्यूज़न प्रस्तुत किया गया क्रमश: माधवी सदन ने “ विंड्स ऑफ़ करेज” , वसुंधरा सदन ने "फीफा वर्ल्ड कप" उषा हाउस ने " जर्नी ऑफ़ ऐन एथेलीट फ्रॉम फेलियर तो सक्सेस "* और *यशोधरा हाउस ने " आर सी बी वर्सेज सी एस के क्रिकेट मैच” को दर्शाया।
मुख्य अतिथि इम्तिआज़ अनीस तथा विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। पुरुस्कारों की श्रंखला में डॉ बी.के. त्रिवेदी ट्रॉफी फॉर एक्सीलेंट परफॉरमेंस इन द मिडिल सेक्शन तथा द दीप्ति पुजारी ट्रॉफी फॉर सेक्यूरिंग द हाईएस्ट मार्क्स इन क्लास 6 - अद्विता शर्मा, को प्राप्त हुआ। मीनाक्षी ढोंढियाल अवार्ड फॉर ऑउटस्टेंडिंग ह्यूमन वैल्यूज़ कक्षा-12 ज़ाइना शाह ,रिया अस्थाना अवार्ड फॉर रेसिलिएंस एंड सर्विस कक्षा- 11 श्रेया श्री राम, एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स (सीनियर्स ): - आन्या राना माधवी सदन, अन्वी सिंह- उषा सदन, साँची चहल- वसुंधरा सदन और राशि कदमवाला यशोधरा सदन को प्रदान किया गया । एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स (मिडिल)) मिश्का शरण माधवी सदन, मानवी क़तारुका - उषा सदन, सानवी रंजन वसुंधरा सदन और दीनाक्षी सुबेदी – यशोधरा सदन को प्रदान किया गया । बेस्ट हाउस इन गेम्स एंड स्पोर्ट्स वसुंधरा सदन…. , बेस्ट हाउस इन मार्चपास्ट वसुंधरा सदन, बेस्ट हाउस इन फिटनेस फ्यूज़न वसुंधरा सदन …. को प्रदान किये गए ।
मुख्य अतिथि इम्तिआज़ अनीस ने अपने उद्बोधन में कहा सिंधिया कन्या विद्यालय की सम्माननीय प्राचार्या एवं प्रबंधन समिति के प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे इस प्रतिष्ठित संस्थान में आने का अवसर प्रदान किया। यह मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि मैं ऐसे विद्यालय में उपस्थित हूँ जहाँ की छात्राओं में उत्साह, साहस और अनुशासन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह विद्यालय न केवल उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी समान रूप से महत्व दिया जाता है, जिससे छात्राओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त होते हैं। आज जिन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है, उन्हें मैं हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ करता हूँ तथा सभी छात्राओं को एक बात बताना चाहता कि हमे कभी असफलताओं से नहीं डरना चाहिए।
मुख्यअतिथि बैंड मास्टर तथा समस्त निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । विद्यालय गेम्स कैप्टन आद्या अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। समस्त कार्यक्रम विद्यालय की स्पोर्ट्स एचओडी श्रीमती सुमन चौधरी के अथक प्रयासों से सम्पन्न हुआ। सांयकालीन सत्र में तत्पश्चात पूर्व छात्राओं के लिए लिंक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 2001 बैच की छात्राएं उपस्थित थीं उनके लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन क्रमशः ऑर्केस्ट्रा ,वैस्टर्न बैंड तथा नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गयी ।