डीपीआई एवं यूनेस्को की टीम ने सांदिपनि पटेल विद्यालय का किया भ्रमण
ग्वालियर। डीपीआई एवं यूनेस्को के दल ने विगत दिवस पटेल सांदिपनि विद्यालय का भ्रमण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीपीआई एवं यूनेस्को के दल भ्रमण के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर सरिता तोमर और हेड मास्टर राजेश भार्गव करियर परामर्शदाता श्याम शर्मा , सिद्धार्थ दीक्षित और समस्त शिक्षक उपस्थित रहें।