स्वच्छ दिवाली 01 रुपये वाली अभियान में दान स्वरूप भेंट की 10829 अनुपयोगी वस्तुएं

ग्वालियर। दीपावली के पर्व पर घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने और उन्हें जरूरतमंद परिवारों के उपयोग में लाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छ दिवाली 01 रुपये वाली’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 21 अक्टूबर से संचालित इस अनूठे अभियान में आम नागरिक बढ़-चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं और बड़ी संख्या में अपने घर की अनुपयोगी सामग्री दूसरों के उपयोग के लिए प्रदान कर रहे हैं। शहर के नागरिकों ने 31 अक्टूबर तक 11 दिनों में अनुपयोगी समझी जाने वाली 10829 वस्तुओं को नगर निगम की गाड़ियों एवं कार्यालय में जमा कराया।
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बताया कि दीपावली के दौरान घरों की साफ-सफाई में बड़ी संख्या में ऐसी वस्तुएं बाहर निकलती हैं, जिनका उपयोग थोड़ी मरम्मत या उचित रखरखाव के बाद दोबारा किया जा सकता है। अक्सर ये वस्तुएं कचरे में पहुंच जाती हैं, जिससे अपशिष्ट की मात्रा बढ़ती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल की अवधारणा को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वच्छ दिवाली एक रुपए वाली अभियान के अंतर्गत शहर के नागरिकों द्वारा अभी तक 9535 कपड़े, 675 जोड़ी जूते, 48 प्लास्टिक एवं स्टील की बोतल, 63 बैग, 236 किताबें, 36 इलेक्ट्रॉनिक आइटम, 59 खिलौने, 84 ब्लैंकेट, 93 अन्य सामग्री जमा कराई गई। जिसमें 8611 सामान विधानसभा वार्ड संचालित विशेष गाड़ियों के माध्यम से एवं 2218 जोनल ऑफिस पर आम नागरिकों द्वारा जमा कराई गई।

posted by Admin
50

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->