सीआरपीएफ के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन

ग्वालियर।  “एकता ही हमारी शक्ति है और विविधता ही हमारा गौरव है” के मूल मंत्र के साथ सीआरपीएफ के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में सीआरपीएफ के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य एवं पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिये अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->