मध्यप्रदेश में 12 IPS के तबादले, 5 जिलों के SP बदले

मध्यप्रदेश में  गृह विभाग ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए। बैतूल, पन्ना, आलीराजपुर और हरदा में नए पुलिस अधीक्षक (SP) पदस्थ किए गए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और भोपाल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
बैतूल के SP वीरेंद्र जैन को भोपाल में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) बनाया गया है। नर्मदापुरम के SP साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह उज्जैन की 32वीं वाहिनी के कमांडेंट दीपक कुमार शुक्ला नर्मदापुरम के नए SP होंगे। इंदौर में साइबर SP रहे सब्यसाची सराफ को पन्ना का SP बनाया गया है। वहीं, हरदा के SP शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। इसी तरह पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के स्थान पर अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल और रघुवंश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के स्थान पर समर वर्मा पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन को पदस्थ किया गया है।
तबादले  आदेश  में रघुवंश कुमार से  पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू को सेनानी 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर, वीरेंद्र जैन पुलिस अधीक्षक बैतूल को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, साईंकृष्णा थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, अभिषेक आनंद सेनानी प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर को सेनानी 15वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर, श्रुतकीर्ति सोमवंशी सेनानी 3री वाहिनी विशेष स्वतंत्र बाल ग्वालियर को सेनानी दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर सदस्य किया है।

posted by Admin
582

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->