मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित, लिए गए अनेक निर्णय

ग्वालियर। मंगलवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। 
बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ऑपरेशन एण्ड मेंटेनेंस शुल्क एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शुल्क के निर्धारण संबंधी एम.आई.सी. के संकल्प को संशोधित कर स्वीकृति प्रदान की गई।  बैठक में निगम का मार्जिन मनी योगदान हेतु म्युनिसिपल बॉन्ड के सार्वजनिक निर्गम, प्राइवेट प्लेसमेंट अथवा बैंक ऋण के माध्यम से जुटाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही पुराना नगर निगम भवन महाराज बाड़ा के पिछले हिस्से (नजर बाग मार्केट स्थित गली) में निर्मित दुकानों के संबंध में पारित संकल्प क्र. 548 पर पुनर्विचार कर पूर्व में किये गए संकल्प का पालन किया जाए। बैठक में शहर में विभिन्न स्थानों पर सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालयों के संचालन संधारण मरम्मत व अन्य संधारण संबंधी पे एण्ड यूज शुल्क की राशि बढ़ाये जाने के संबंध में हापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार को अधिकृत किया गया। 
बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, श्रीमती उपासना संजय यादव, शकील मंसूरी, विनोद यादव माठू, प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती लक्ष्मी गुर्जर, श्रीमती मोनिका शर्मा, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, उपायुक्त सुनील चैहान सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->