दुनिया के सारे वैश्य एक हो

- अशोक अग्रवाल, पुरूषोत्तम, आशीष, प्रवीण अग्रवाल का आव्हान
ग्वालियर। संपूर्ण वैश्य समाज को एक करने के लिये हमे अब और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। देश की 20 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी हम बिखरे है, इसी कारण हमे समाज और राष्ट्र में जहां होना चाहिये, वहां पहुंचने में कसर रह जाती हैं। यह बात रविवार को वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीति में भागीदारी तभी सुरक्षित होगी, जब हम संख्या बल में ज्यादा होंगे और एकजुट होंगे।
अशोक अग्रवाल ग्वालियर में इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन द्वारा आयोजित पोरवाल वैश्य महाकुंभ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन के द्वारा हम देशभर के वैश्य समाज को एकजुट कर रहे है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश आगरा से आये वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल वैश्य समाज का राष्ट्र निर्माण में सबसे अधिक योगदान है। इस योगदान में हमने अपना अधिकतम योगदान दिया है, क्योंकि हम सच्चे राष्ट्र भक्त हैं। खंडेलवाल ने आव्हान किया कि अब समय आ गया है कि दुनिया के सारे वैश्य एक हो जाये और अपने समाज के साथ साथ राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दें और ऐसा समाज राष्ट्र बनाये, जहां कोई बेचारा न हों। विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि वैश्य बनिया बेचारा नहीं है। उसने अपनी मेहनत, लग्न व पुरूषार्थ से व्यापार जगत में पहचान बनाकर राष्ट्र का निर्माण व समाज को बहुत कुछ दिया है। खंडेलवाल ने कहा कि अग्रसेन महाराजा के हाथ में तलवार है वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई की प्रतीक है। लोगों की आज भी धारणा है कि घर के आसपास कोई वैश्य परिवार रहता है तो वहां शांति जरूर है। पूर्वजों के संस्कार हमे विरासत में मिले है। 
विधायक खंडेलवाल ने वैश्य बंधुओं से कहा कि हमें अपने से कमजोर वर्ग के अग्रबंधु को नजरांदाज नहीं करते हुये उसकी मदद के लिये सदा तत्पर रहकर प्रोत्साहित करना है। जिससे हमारे समाज की एकता सुदृढ़ हो सकें। उन्होंने पूर्वजों को नमन करते हुये कहा कि उनके द्वारा बनवाये गये स्कूल, मंदिर, धर्मशाला, अस्पताल आज भी लोगों की सेवा कार्य कर रहे है। खंडेलवाल ने वैश्य समाज के सभी वर्गों में बेटी और रोटी के संबंधों की वकालात करते हुये कहा कि इससे समाज की एकता सुदृढ़ता के साथ मजबूत होगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि श्रम, धन, बृद्धि, त्याग की भावना से वैश्य समाज ने ईमानदारी से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाई और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन द्वारा समाज की एकता, वृद्धजन एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किये जाने पर प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित होने रहना चाहिये। 
कार्यक्रम में मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज आर्थिक व मानसिक रूप से संपन्न जरूर है। लेकिन एकता का अभाव है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एकता बनाये जाने की बात कही। वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के सक्रिय सदस्य विनय अग्रवाल ने कहा कि भारत देश में 45 प्रतिशत से अधिक की व्यापारिक भागीदारी है। उन्होंने वैश्य समाज के उपवर्गों की एकता पर बल दिया। समाज की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो जायेगी तथा कोई भी राजनीतिक दल हमारे हक को देकर रहेंगे। नगर परिषद भरथना के चेयरमेन मनोज पोरवाल ने वैश्य समाज के सरकारी पदों पर पदस्थ अधिकारियों से कहा कि वे समय निकालकर समाज की बैठकों में आये। राजेश पोरवाल, अरविंद पोरवाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने वैश्य समाज के उपवर्गों में बेटी रोटी के संबंध किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे समाज की एकता मजबूत होगी। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर की। स्वागत भाषण आशीष पोरवाल ने दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने वृद्ध दंपति व मेधावी छात्र छात्राओं को श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दास गंगराडे, इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक राकेश अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल, फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गोंदिया, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश पोरवाल, अरविंद पोरवाल सहित अनेक वैश्यबंधु परिवार सहित उपस्थित थे। 
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश गुप्ता पोरवाल एवं एसडीएम नरेश गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता ने मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल, विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल पोरवाल वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजयकांत पोरवाल, जिलाध्यक्ष आशीष पोरवाल, समाज के वरिष्ठजन श्यामनरेश पोरवाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंदगुप्ता कोटा, लक्ष्मीनारायण पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र पोरवाल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता कोटा, अनिल गुप्ता, गौरव पुरवार (केजरीवाल), संदीप पोरवाल, अशोक पोरवाल, अभिषेक पोरवाल, पुनीत पोरवाल, शिवम पोरवाल, अर्पित गुप्ता, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैंकी पोरवाल भिंड, मनोज पोरवाल, नितेंद्र गुप्ता शिवपुरी, सर्वेश गुप्ता इटावा, गणेश शंकर पोरवाल लखना, राजू पोरवाल अछलदा, अरविंद पोरवाल, योगेंद्र गगराडे इंदौर, आशीष गुप्ता इंदौर, कविता गुप्ता कोटा, पंकज पोरवाल एडवोकेट, आनंद गुप्ता औरेया, रामजी गुप्ता, अश्विनी पोरवाल, आशोक पोरवाल, आदेश पोरवाल, अनुशील पोरवाल, पूजा गुप्ता, दिनेश पोरवाल कानपुर आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से ग्वालियर इकाई भी घोषित की गई- 
अध्यक्ष आशीष पोरवाल, सचिव देवेन्द्र पोरवाल, कोषाध्यक्ष ताराचंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री संदीप पोरवाल, मीडिया प्रभारी गौरव पुखार केजरीवाल, सहसचिव अर्पित गुप्ता, प्रचार मंत्री अनिल गुप्ता बिट्रेनिया, कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता, आदेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता फार्मासिस्ट, वीरेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता। 

posted by Admin
230

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->