‘संगठन, संघर्ष और सेवा’ यही है कांग्रेस की पहचान’: जीतू पटवारी



जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को दिया अपने बूथ जीत का मंत्र

अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया अपना राजनैतिक अनुभव

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर


ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आज प्रशिक्षण शिविर दतिया के सोनागिर तीर्थ स्थल पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर प्रभारी पी.सी. शर्मा, वरिष्ठ नेता महेन्द्र जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, म.प्र. कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक, दतिया जिलाध्यक्ष अशोक दांगी, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, पूर्व जिलाध्यक्ष ग्वालियर डाॅ. देवेन्द्र शर्मा मंचासीन रहे। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की शुरूआत तिरंगा ध्वजारोहण, वंदे मातरम् गायन एवं दीप प्रज्जवलन से की गई। जिसके बाद विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा मंच पर सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कौरव एवं आभार डाॅ. राकेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।
प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में म.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस जनों से वन-टू-वन चर्चा की और कहा कि ‘संगठन, संघर्ष और सेवा’ यही कांग्रेस की पहचान है। ‘‘अपना बूथ सबसे मजबूत’’ का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो व्यक्ति जिस बूथ केन्द्र के आस-पास रहता है, वह अपना बूथ मजबूत रखे। उन्होंने कहा कि विधायक डाॅ. सिकरवार का यह सराहनीय प्रयास है कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाया है। इस तरह के प्रशिक्षण शिविर पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं का आव्हान किया है कि वह आपसी तालमेल जमाकर पार्टी की जीत के लिये कार्य करें। जीतू पटवारी ने कहा कि साथियों, कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है। यह विचार है, यह आंदोलन है, यह भारत की आत्मा है और इस विचार को घर-घर तक पहुंचाने वाले आप ही हैं। आप ही पार्टी की असली ताकत हैं। कार्यकर्ता का धर्म चुनाव में झंडा लगाना नहीं है, ब्लकि जनता की सेवा करना है।
                           प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने कहा कि सबसे पहले आप सभी को इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पर बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। सेवा ही संगठन है। यही हमारे नेता गांधी जी और इंदिरा जी का मंत्र था। आज के समय में हमें 3 बातें सीखनी हैं,
संगठनः बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। हर बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करें। संवादः जनता की बात सुनें और पार्टी की नीतियां, कांग्रेस की विचारधारा लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाएं। संघर्ष: अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लड़ें। कांग्रेस की पहचान ‘हम नफरत की राजनीति’ नहीं करते। हम जोड़ने वाली राजनीति करते हैं।
प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर प्रभारी पी.सी. शर्मा ने कहा कि हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम ‘भारत जोड़ो’ की बात करते हैं। हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग को साथ लेकर चलना यही कांग्रेस है। अंत में याद रखिए साथियों, नेता 5 साल में एक बार चुनाव के लिये मेहनत करता है, लेकिन कार्यकर्ता 5 साल जनता के बीच रहकर मेहनत करता है। आपकी मेहनत से ही कांग्रेस जिंदाबाद होगी। आइए हम सब मिलकर शपथ ले ‘हम कांग्रेस के सिपाही हैं, हम जनता की सेवा करेंगे, हम संविधान बचाएंगे और कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाएंगे।
          प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में म.प्र. कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि कार्यकर्ता साथियों आज हम जिस प्रशिक्षण शिविर में बैठे हैं, ये कोई आम बैठक नहीं है। ये कांग्रेस के विचार को धार देने का शिविर है। ये उस आंदोलन की पाठशाला है जिसे महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने खून से सींचा है। सन् 1885 में जब कांग्रेस बनी थी तब से आज तक कांग्रेस ने देश को दिशा दी है। महात्मा गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया।
     प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पंडित नेहरू जी ने आधुनिक भारत का सपना देखा और आई.आई.टी., एम्स, भाखड़ा नांगल बांध जैसे कई निर्माण कार्य कराये। इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता और गरीबों के लिए ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया। राजीव गांधी जी ने कंप्यूटर और पंचायती राज लाकर युवा शक्ति को आगे बढ़ाया और आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में हम ‘भारत जोड़ो’ से लेकर ‘संविधान बचाओ’ तक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस का मतलब सबको साथ लेकर चलना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है, नेता आते-जाते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता जमीन पर रहता है। चुनाव हारने के बाद भी जो बूथ पर झंडा नहीं उतारता, वो असली कांग्रेस कार्यकर्ता है। हमारे नेता राहुल गांधी ने 4000 कि.मी. पैदल चलकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुये कहा कि आगे भी मैं कार्यकर्ताओं के लिये प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता रहूॅगा।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->