भा क पा का देशव्यापी पदयात्रा अभियान के तहत ग्वालियर में 06 अगस्त से 14 अगस्त तक की जावेगी :बदलाव जरूरी है


*01 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में विशाल रैली आम सभा*

*जन हित की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता और फासीवाद के प्रतिरोध का संकल्प*

 *कौशल शर्मा एडवोकेट- भा क पा*

ग्वालियर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर जिला परिषद एवं जिला सचिव मंडल की बैठक सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर संपन्न हुई जिसमें भोपाल में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने दी एवं बैठक में भा क पा के राष्ट्रीय आव्हान के तहत देश भर में 06 से 15 अगस्त तक पदयात्रा एवं 01 सितंबर को दिल्ली में विशाल रैली और आमसभा कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कार्य योजना एवं निर्णय लिये गए । जिला ग्वालियर के शहर लश्कर, ग्वालियर, मुरार के साथ ग्रामीण क्षेत्र एवं डबरा शहर एवं उसके ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा की जावेगी। पदयात्रा का शंखनाद 6 अगस्त को ग्वालियर बिरला नगर सब्जी मंडी से विभिन्न बस्तियों मे प्रारंभ किया जाएगा । बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड संजीव राजपूत ने की एवं संचालन कॉम शैलेश परमार सह सचिव ने किया।
 
 म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतन्त्र , अभिव्यक्ति की आज़ादी, सामाजिक न्याय, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता, सार्वजनिक क्षेत्र, मेहनतकश जनता के हितों पर संकट गहराता जा रहा है। पूंजीवादी और फासीवादी ताकतों के जन विरोधी गठजोड़ से जनता बेहाल है। लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ध्वस्त किया जा रहा है। भारत सरकार की अमेरिकी साम्राज्यवाद परस्त नीतियों से सारी दुनिया में भारत की छवि पर आंच आई है। केन्द्र और राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारों द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का फासीवादी एजेंडा भारत की जनता पर थोपा जा रहा है।
ऐसे संकट के समय में जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता और फासीवाद के प्रतिरोध के संकल्प की अभिव्यक्ति तथा मेहनतकश जनता की पक्षधर राजनीतिक चेतना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्र व्यापी पदयात्रा अभियान का आयोजन 06 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक किया है । इसके अगले चरण में नई दिल्ली रामलीला मैदान में आगामी 01 सितम्बर 2026 को विशाल आमसभा *बदलाव ज़रूरी है* आयोजित होगी। आम जनता से अपील है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की इन पदयात्राओं और नई दिल्ली में आयोजित विशाल आमसभा में शामिल होकर अपने नागरिक के दायित्व का निर्वहन करे।
जिला परिषद की बैठक में कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम शैलेश परमार,कॉम रविंद्र सरवटे एडवोकेट,कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट, कॉम अशोक पाठक, कॉम हरी शंकर माहौर,कॉम प्रकाश वर्मा,कॉम अनवर खान, कॉम जालिम सिंह, कॉम रमेश सविता, कॉम महेश प्रसाद शर्मा,कॉम राजेश मंगल, कॉम अब्दुल शाहीद,कॉम वीरेंद्र जादोन ,कॉम रामभरोसी जैन,कॉम संदीप जाटव,कॉम बारेलाल पाल, कॉम बिरखा राम,कॉम हाकिम सिंह,कॉम देशराज,कॉम मनोज बाथम,कॉम अंजलि परमार,कॉम ज्ञान देवी वर्मा,कॉम दुर्गा मौर्य ने भाग लिया।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->