मदाखलत अमले ने सुगम यातायात के लिए हटाया अतिक्रमण

ग्वालियर। मुरार क्षेत्र में महाकाल की रैली को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने तथा शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर के मदाखलत अमले द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के निर्देशन एवं मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुरार बारादरी चौराहा, सदर बाजार, गिर्राज जी मंदिर, अग्रसेन चौराहा, नगर निगम कॉलोनी, अल्पना टॉकीज, कम्पनी बाग रोड, बजाज खाना, घास मंडी, सिंहपुर रोड सहित रैली मार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हाथ ठेले, क्रेट, तराजू, स्टैंड बोर्ड, काउंटर एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान जप्त सामग्री को डी.बी. सिटी स्थित मदाखलत कार्यालय में जमा कराया गया। इस कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया सहित पूर्व क्षेत्र का मदाखलत दल उपस्थित रहा।
इसी क्रम में मदाखलत अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार महाराज बाड़ा क्षेत्र के सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, छापाखाना, स्काउट, एसबीआई बैंक, हेमू चौक तथा दत्त मंदिर के मुख्य मार्ग पर यातायात में बाधा बन रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक श्री आजाद खान सहित दक्षिण क्षेत्र का दल उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त गस्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार एवं छप्पर वाला पुल क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाकर सड़क एवं फुटपाथ पर रखे हाथ ठेले, स्टैंड बोर्ड, काउंटर तथा अन्य अवरोधक सामग्री हटाई गई। साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं फुटपाथ व्यवसायियों को भविष्य में सार्वजनिक मार्ग एवं यातायात बाधित न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->