200 युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

ग्वालियर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत द्वारा संचालित 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत रविवार को ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान (एलएनआईपीई) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन सामूहिक रूप से सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
एलएनआईपीई में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कुलपति एलएनआईपीई प्रो. कल्पना शर्मा ने कहा कि खेल, शिक्षा और कला युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। नशामुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी, माय भारत केन्द्र, श्रीमती अंजली कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर जागरूक बनाने की महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। जिले के सभी विकासखंडों में भी माय भारत के युवा स्वयंसेवकों ने स्थानीय युवाओं के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
अभियान के अंतर्गत एलएनआईपीई में आयोजित हुए कार्यक्रम में नशा मुक्ति विषय पर सामूहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, रील प्रतियोगिता, गायन, कविता एवं नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का संचालन मनीष जाटव ने किया तथा माय भारत के स्वयंसेवक अरविंद कुशवाह ने सहयोग प्रदान किया।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->