मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाए: निगम आयुक्त

ग्वालियर  “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” सम्पूर्ण प्रदेश में 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इस अभियान के तहत नगर निगम के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मैदानी भ्रमण कर आमजनों से संवाद करेंगे और जनकल्याणकारी समस्याओं का निराकरण करेंगे। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शनिवार को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभाग अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की तथा अभियान को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अभियान की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाय तथा अभियान के अंतर्गत आगामी शुक्रवार 7 अगस्त को चिन्हित जॉन के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करें तथा संबंधित अधिकारी स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करें। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी योजना के अंतर्गत आने वाली शिकायत तो तथा आवेदन के निराकरण की समीक्षा के साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु आम नागरिकों से संवाद एवं भ्रमण कार्यक्रम प्रत्येक शुक्रवार को पूर्व निर्धारित किसी क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत किया जाएगा।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->