नमक चमक सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक 10 को एक हजार आठ शिवलिंग पर होगा

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज जी की अध्यक्षता में ग्वालियर में पहली बार सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य और ग्वालियर में अच्छी वर्षा एवं आर्थिक उन्नति हो की कामना को लेकर  10 अगस्त सोमवार को दोपहर ठीक 12 बजे से स्थान -एक हजार आठ शिवलिंग मंदिर (श्री हजारेश्वर महादेव) मंदिर, श्री परशुरामेश्वरम मंदिर के सामने,राम कुई, गेंडे वाली सड़क, लश्कर पर "नमक चमक सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक (एकादशी रूद्राष्टाध्याई)"  मुख्य यजमान श्रीमती दिव्या-राजकिशोर शर्मा जी एवं यजमान श्रीमती विजय लक्ष्मी-जयवीर भारदाज, श्रीमती नर्मदा- रामबाबू कटारे, श्रीमती संगीता- जितेंद्र राजौरिया द्वारा होगा जबकि मुख्य आचार्यत्व पंडित गिरिराज गुरुजी,ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, हींगे शास्त्री सहित ११ वेदपाठी आचार्यत्वों द्वारा होगा। जनहित में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। निशुल्क प्रवेश हेतु पंजीयन सोमवार को वाट्स एप नम्बर  देवेन्द्र कुमार पाठक 9977829353, योगेंद्र दीक्षित 9425337405 पर संकल्प के साथ करा सकेंगे। सकल ब्राह्मण महासमिति ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक दिवस पर अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह, राष्ट्र सेवक सम्मान पत्र भेंट कर सुरेन्द्र शर्मा पूर्व सरपंच, सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष  राम नारायण मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेश नायक, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, डॉ राम राबत को उनके निवास पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित ने सम्मानित किया।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->