ग्वालियर| 14 अगस्त से 22 अगस्त तक होने वाली शिव महापुराण कथा एवं शिवलिंग निर्माण यज्ञ का भूमि पूजन आज नवीन पार्क कांच मिल रोड बिरला नगर पर संत कृपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं संत कालिदास जी महाराज दिल्ली से पधारे योगी रमन जी महाराज एवं अन्य संत महात्माओं के सानिध्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह ने कहा की श्रावण मास में शिव महापुराण एवं शिवलिंग निर्माण यज्ञ का कार्य करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और हर व्यक्ति को शिवलिंग का निर्माण करना चाहिए वही कथा वाचक श्री पंडित भूपेंद्र मुद्गल शास्त्री जी ने बताया की 14 अगस्त से शिव महापुराण कथा प्रारंभ होने जा रही है कथा के पूर्व 1100 महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश रखे हुए कलश यात्रा निकालेंगी| कथा आयोजन के अध्यक्ष उमेश राजावत ने बताया कि 14 अगस्त से 22 अगस्त तक भारतीय से निर्माण एवं महा अभिषेक तथा दोपहर 1 बजे से श्री शिव महापुराण की कथा प्रारंभ की जाएगी वही 17 अगस्त नाग पंचमी के दिन बाबा महाकाल की विशाल शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी| दिल्ली से पधारे योगी रमन महाराज ने कहा की वर्तमान में आज के युवा मंदिर की जगह क्लब में जाना पसंद करते हैं| उन्होंने बताया की मंदिर में जाने से मन को शांति मिलती है इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा मुनेंद्र भदोरिया पार्षद धर्मेंद्र वर्मा पार्षद शकील मंसूरी अशोक प्रेमी राजेंद्र नाती चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा एवं क्षेत्रीय नागरिक गण तथा मातृशक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे|