ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन भवन, भिवंडी में 139वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कल्याण, थाणे, अंधेरी, कुर्ला, बोरीवली के साथ-साथ पुणे, नागपुर, दिल्ली, अकोला सहित विभिन्न शहरों से 200 परिवार अपने विवाह योग्य बच्चों का रिश्ता लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की। मुख्य अतिथि उद्योगपति महेश अग्रवाल खैरारी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गायक साधु तिवारी, अनिल कुमार गर्ग एवं नंदकिशोर अग्रवाल उपस्थित रहे।राजेश ऐरन ने कहा कि युवा नौकरी मांगने के बजाय बिजनेस की ओर बढ़ें और नौकरी देने वाले बनें। कार्यक्रम की विशेषता रही कि कई युवतियों ने मंच से कहा कि जीवन साथी के लिए बिजनेस मैन भी चलेगा, शर्त सिर्फ स्वावलंबी होना है। कई युवकों ने बिना दहेज शादी करने का संकल्प भी लिया। संचालन नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, रचना लोहिया, पूनम अग्रवाल एवं शैली अग्रवाल ने किया।