वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने‌ सभी सदस्यों को कराई तीर्थ यात्रा एवं पिकनिक


वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई, जिला ग्वालियर द्वारा दिनांक 31जुलाई 2026 को पनिहार पिकनिक का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सदस्यों ने पनिहार जलप्रपात (Waterfall) की मनमोहक प्राकृतिक छटा का आनंद लिया तथा पनिहार जैन मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट दाल-बाटी का आनंद लिया।

इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बंसल जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रभारी श्रीमती समता जैन जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता जी एवं महामंत्री श्रीमती दीपिका मित्तल जी सहित इकाई की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री अनिल जैन (दद्दा) जी रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया एवं सभी महिलाओं को सफल एवं आनंदमय यात्रा हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

पूरा कार्यक्रम सौहार्द, उत्साह, धार्मिक आस्था एवं मनोरंजन से परिपूर्ण रहा। सभी सदस्याओं ने एकजुट होकर इस पिकनिक को यादगार बना दिया। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->