सबके मुरीद हो गये थे कुमार सत्यम


ग्वालियर। ग्वालियर के अपर कलेक्टर रहे कुमार सत्यम के बालाघाट जिला कलेक्टर बनने के बाद कलेक्ट्रेट में उनके स्टाफ से लेकर हर आम व्यक्ति उनकी कार्यशैली को याद करेगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारी कुमार सत्यम ने ग्वालियर में अपनी दो वर्ष की कार्यकाल अवधि में हर व्यक्ति का दिल जीता । यहां तक कि स्वयं कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने भी उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने भी उनको गत दिवस विदाई समारोह में बेहतर व्यक्तित्व वाला अधिकारी बताया। 
क्ुमार सत्यम के संदर्भ में बता दें कि कुमार सत्यम ने अपनी पदस्थापना के दौरान हर आने वाले व्यक्ति का जहां तक भी हो सकता था, काम करने की कोशिश की। इसी कारण वह अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ-साथ हर उस व्यक्ति के मुरीद हो गये , जिसका काम उनसे पडा। कुमार सत्यम ने किसानों के खाद वितरण , जमीन आवंटन , शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से भरपूर बढ चढकर काम किया। वह कलेक्टर रूचिका चौहान के भी एक बेहतर विश्वस्त सहायक अधिकारी रहे। 
निश्चित तौर पर अब कुमार सत्यम बालाघाट जैसे जिले में अपनी कलेक्टर के रूप में उपस्थिति देकर जिले की बेहतरी के लिये काम कर सकेंगे। 

posted by Admin
117

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->