दतिया के विकास और समृद्धि के लिए भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएं: आशुतोष तिवारी

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में घर-घर संपर्क कर जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने तथा कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने की अपील की। संपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर आशुतोष तिवारी का स्वागत किया। 
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने घर-घर पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दतिया का समग्र विकास भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय जनता के बीच नहीं आती, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहती है। भाजपा की सरकारों ने गरीब, किसान, महिला, युवा और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं, रोजगार के नए अवसरों और जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भाजपा की विजय आवश्यक है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा का संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->