एमएलबी कालेज में कारगिल विजय दिवस पर रैली का आयोजन


 ग्वालियर महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर दिनांक 26 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जाने वाली कार्यक्रम की श्रृंखला मे आज युवाओं ने" कारगिल विजय रैली" का आयोजन किया रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश अग्रवाल कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर कुसुम भदोरिया, सहसंयोजक प्रोफेसर कपिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  |

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर हरीश अग्रवाल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कारगिल विजय हमारी आन, बान, शान,मां भारती की सेवा तथा तिरंगे की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों के अदम्य- साहस और पराक्रम का प्रतीक है रैली के समापन पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर रियाज अली ने युवाओं से कहा कि 26 जुलाई 1999 को हमारे वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की ऊंचे पहाड़ों पर जमा देने वाली ठंड में घुसपैठियों के विरुद्ध हमारे देश की रक्षा की कई सैनिकों ने हमारी भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया कारगिल विजय अमर रहे और विजय विश्व तिरंगा प्यारा जैसे नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनीता मेवाफारोश ने और आभार प्रदर्शन प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत ने किया इस अवसर पर ncc एवं nssके छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए |
 छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई-
 देश की रक्षा -हम शपथ लेते हैं कि अपने देश के एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे |
शहीदों का सम्मान -हम कारगिल युद्ध के अमर शहीदों और वीर सैनिकों के अदम्य -साहस,शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का सदैव सम्मान करेंगे|
 समृद्ध भारत - हम भारत को एक शक्तिशाली सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे|

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->