महामाया शक्ति पीठ पर गुरूपूजन, सम्मान व भजन हुये

ग्वालियर। महामाया शक्तिपीठ पर गालवधाम चिटनिस की गोठ पर गुरूपूर्णिमा का उत्सव पीठाधीश्वर महर्षि बालकृष्ण महाराज के विशेष सानिध्य में मनाया गया। इस दौरान देश प्रदेश से आये धर्मप्रेमियों ने गुरू महाराज की उपस्थिति में गुरूपूजन किया। 
बुधवार दोपहर से ही पीठाधीश्वर महर्षि बालकृष्ण महाराज के पैर पखारने व उनका सम्मान पूजन करने के लिये भक्तगण मौजूद थे। महामाया शक्ति पीठ पर आये श्रद्धालुओं ने पुष्पहार, शाल, श्रीफल, भेंटकर मिष्ठान से गुरूपूजन किया। इस मौके पर भक्तों ने प्रभु भजन भी गाये, वहीं सभी भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। गुरू पूजन का कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। महामाया शक्ति पीठ से जुड़े श्याम हंसपुरिया, विनय अग्रवाल, रविकांत दुबे ने बताया कि गुरूपूजन पर आये सभी भक्तों को पीठाधीश्वर महर्षि बालकृष्ण महाराज ने रक्षासूत्र भी बांधे। 

posted by Admin
95

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->