भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में महेंद्र सिंह यादव ने किया जनसंपर्क

ग्वालियर। दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में अपैक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने ग्राम पिसनारी, दुर्गापुर, वनवास, जौहरया, गणेशखेरा, खरग, गरेरा, गोपालपुरा, कटिली, भागौर एवं काराहार का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया।
इस दौरान महेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों से घर-घर संपर्क कर आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र के विकास तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
जनसंपर्क के दौरान कोलारस विधायक महेंद्र राम सिंह यादव, श्योपुर के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर यादव, जनपद अध्यक्ष ब्रजेश यादव, सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, राजगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलबर एवं जिला पंचायत सदस्य रामनरेश यादव एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->