कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है, भाजपा शत-प्रतिशत विकास कार्यों की गारंटी है: भारत सिंह

दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने बुधवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों डोंगरपुर, बानौली, बरोह, महुआ, कुम्हेड़ी, केवलारी, झडिया, रिछरा सहित दतिया नगर के वार्डों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव तो दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को कराने का चुनाव है। वे विकास कार्य जो पिछले ढाई वर्षों से बंद पड़े हुए हैं, अब उन्हें फिर से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सरकार कराती है और यदि विधायक भी सत्ता पक्ष का हो तो विकास कार्य और तेज गति से होते हैं। दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में इस बार भाजपा ने अपने कर्मठ कार्यकर्ता  आशुतोष तिवारी को आपकी सेवा के लिए भेजा है, इसलिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र का विकास कार्य कराना है।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनव में भी झूठे आश्वासन एवं प्रलोभन देकर दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को गुमराह किया था। उनका झूठ सामने भी आ गया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विकास की गारंटी है। भाजपा सरकार में विकास कार्यों को महत्व दिया जाता है। सबका साथ, सबका विकास किया जाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी केवल विरासत, वंशवाद को ही देखती है। उन्होंने कहा कि जिसने गरीबी देखी वही गरीबों का दर्द भी समझ सकता है। श्री कुशवाह ने कहा कि कांग्रेसी हमेशा से झूठ की नींव पर चुनाव जीतते हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कर्जमाफी का झूठा आश्वासन देकर चुनाव तो जीत लिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। कांग्रेस नेता फिर झूठा प्रलोभन देकर वोट मांगने आएंगे, लेकिन उनकी बातों में नहीं आना है। वे झूठा प्रलोभन देंगे, वोट खरीदेंगे, लालच देंगे, लेकिन इन सबमें नहीं पड़ना है, बल्कि दतिया विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास एवं हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की चिंता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छोटी सी छोटी समाज को भी पूरा सम्मान दिया। हरएक समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। सभी वर्गों के लिए काम किया| सांसद  कुशवाह का ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्वागत, सम्मान भी हुआ। 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->