कांग्रेस ने दतिया को पीछे धकेला, अब ढाई वर्ष सिर्फ विकास ही होगाः आशुतोष तिवारी
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सभी क्षेत्र में विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में दतिया का विकास होना ही है। दतिया से भाजपा की जीत ही विकास की गारंटी है। कांग्रेस ने दतिया विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में बहुत पीछे धकेला है, लेकिन अब यहां अगले ढाई वर्षों तक विकास ही विकास कराया जाएगा। यह बात दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मंगलवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं के दौरान मतदाताओं से कहीं।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ भाजपा-कांग्रेस का नहीं, बल्कि दतिया के विकास और लोगों को उनके अधिकार दिलाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि वे यहां पर सेवक बनकर आए हैं और भाजपा की जीत सुनिश्चित करके उन्हें सेवा का अवसर चाहिए। उन्होंनेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग, हर समाज के लोगों को उनका अधिकार दिलाया। युवाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाईं, जिनके माध्यम से आज कई युवा अपना खुद का व्यवसाय करके लोगों को रोजगार दे रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, गरीबों के लिए योजनाएं चलाकर उनके जीवन में खुशियां दीं। कांग्रेस ने हमेशा से जनता को सिर्फ वोट बैंक माना है। चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं और फिर पांच साल बाद अगले चुनाव में भी वे वोट मांगने ही आते हैं। उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है।