नाला सफाई कार्य में लाएं तेजी, जलभराव हुआ तो होगी कार्रवाईः अपर आयुक्त राव
ग्वालियर। बारिश से पूर्व सभी नाले एवं सीवर लाइनें हर हाल में साफ हो जाऐं। यदि नाला सफाई न होने के कारण कहीं भी जलभराव होता है, तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी जिम्मेदार होंगे और मौके पर ही उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने निर्देश दिए हैं कि जो नाले रह गए हैं उन्हें तत्काल साफ करा लें और नाला सफाई के लिए जो भी संसाधन आवश्यक है वह वर्कशॉप एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई एण्ड टू एण्ड तक होनी चाहिए। जो नाले मैनुअल होने हैं उनकी मैनुअल सफाई करायें तथा जिनकी मशीनों से होने है उनकी मशीनों से सफाई करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सर्वाधिक जलभराव वाले समस्या ग्रस्त ऐसे क्षेत्रों में जहां सीवरलाइन या तो क्षतिग्रस्त है या अंडरलाइन है ऐसे सभी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थाई निराकरण हेतु तत्काल कार्य कराये।