भाजपा समर्पित कार्यकर्ता को देती है नेतृत्व का अवसरः डॉ. महेन्द्र सिंह

ग्वालियर। भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना चुका है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डबल इंजन की सरकार विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को तेजी से साकार कर रही है। भाजपा सरकार ने जनकल्याण, अधोसंरचना, गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी प्रचार रथों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को दतिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुये कहीं।  
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की बात वही कर सकता है जिसने वास्तव में विकास किया हो। कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया और पिछले ढाई वर्षों में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति को समर्थन देगी तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं दतिया उपचुनाव के सह प्रभारी राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी अभय यादव, पूर्व विधायक जीतू जिराती, जिला प्रभारी गजेन्द्र सिकरवार, जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->