चिन्हित जर्जर भवनों पर क्या कार्रवाई हुई निगमायुक्त ने अधिकारियों से मांगा जवाब
ग्वालियर। जर्जर भवनों को लेकर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी भवन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी एवं सिटी प्लानर से जर्जर भवनों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी हादसा हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर में बारिश को देखते हुए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जर्जर भवनों की गणना करने एवं उन पर कार्रवाई के लिए नगर निगम के भवन एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मा सौंपा था। इस कार्रवाई को सिटी प्लानर की देखरेख में क्रियान्वयन किया जाना है। क्षेत्रीय अधिकारियों एवं भवन अधिकारियों ने चिन्हित मकानों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि चिन्हित मकानों के अलावा अगर कहीं और जर्जर भवन निकलते हैं तो इसे अधिकारियों की लापरवाही माना जाएगा। साथ ही जर्जर भवनों पर कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।