ग्वालियर। अपील समिति की बैठक मंगलवार को महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में महापौर कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती ममता अजय तिवारी के पहली बार शामिल होने पर महापौर डॉक्टर सिकरवार ने श्रीमती ममता अजय तिवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति सदस्य देवेंद्र राठौर एवं संजीव पोतनीश ने भी श्रीमती तिवारी का स्वागत किया।